Jamshedpur : रंगदारी मांगे जाने की शिकायत के बाद अब *फतेह लाइव न्यूज़ पोर्टल* के संचालक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे भाजयुमो नेता

एसएसपी से मिलकर घटना की दी पूरी जानकारी 
जमशेदपुर : शहर से प्रकाशित एवं प्रचारित  न्यूज पोर्टल फतेह लाइव के संचालक संपादक के खिलाफ रंगदारी मांगे जाने की शिकायत के बाद भाजपा युवा मोर्चा के नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता गोविंदा पति अब उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे। इसके लिए वे कानूनी सलाह ले रहे हैं। गोविन्दा पति ने बताया कि उपरोक्त न्यूज़ पोर्टल ने उनकी सामाजिक छवि को ठेस पहुंचाया है। उसका निजी फोटो सोशल मीडिया से चुराकर कथित न्यूज के माध्यम से वायरल किया है। जिससे उसकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। इससे पहले गोविंदा पति ने एसएसपी पीयूष पांडे से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ कई स्थानीय पत्रकार भी मौजूद रहे।
जिन पर बीते दिनों शहर से प्रकाशित एवं प्रचारित *फतेह लाइव न्यूज़ पोर्टल* के संपादक चरणजीत सिंह ने परसुडीह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। गोविंदा पति ने पत्रकारों की मौजूदगी में वरीय पुलिस अधीक्षक को बताया कि *फतेह लाइव न्यूज़ पोर्टल* के संपादक चरणजीत सिंह ने उनसे छविल (सेवा शिविर) के तहत चना, गुड़ एवं शरबत बांटने के लिए 20 हजार रुपए की मांग की। 20 हजार रुपया नहीं देने पर उसके खिलाफ अपने न्यूज़ पोर्टल में अलग-अलग शीर्षक से खबर प्रकाशित की। जिससे उनकी सार्वजनिक छवि को ठेस पहुंची है। उन्होंने बताया कि चरणजीत सिंह ने उनके निजी फेसबुक अकाउंट से फोटो चुराकर न्यूज़ के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिसके कारण उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा। गोविंद पति ने अपनी शिकायत के समर्थन में परसुडीह थाना में दी गई शिकायत की कॉपी सौंपी तथा जिस पत्रकार के माध्यम से रकम मांगी गई थी बतौर गवाह उन्हें पेश किया। एसपी ने उन्हें आस्वस्थ किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : चंद्रवंशी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 5 को, मैट्रिक-इंटरमीडिएट के प्रथम श्रेणी में उतीर्ण छात्र होंगे सम्मानित

जमशेदपुर : चंद्रवंशी समाज मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण छात्रो को सम्मानित करेगा. इसके लिए 5 जुलाई को रांची में एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Jamshedpur : शहर की ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ गोलबंद हुए लोग, 2 जुलाई को मशाल जुलूस व 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का किया आह्वान

विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया निर्णय पांच माह में चापड़बाजी की 1300 घटनाएं सभ्य समाज के मुंह पर तमाचाः सरयू राय जमशेदपुर :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time