Jamshedpur: कोल्हान के लिए नई मेमू ट्रेनें बनेंगी व्यापार और आवागमन का आधार, थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने दिया धन्यवाद

जमशेदपुर: जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष अनिल मोदी ने टाटा-चाईबासा एवं टाटा-चाकुलिया मेमू ट्रेन सेवाओं की शुरुआत पर प्रसन्नता जताते हुए इसे कोल्हान क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया है. उन्होंने इस उपलब्धि के लिए जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को बधाई दी है. अनिल मोदी ने कहा कि जमशेदपुर झारखंड का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है. प्रतिदिन चाईबासा, चाकुलिया और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छोटे व्यापारी और आम लोग यहां रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदने आते हैं. नई मेमू ट्रेनों से यात्रा सरल और समयबद्ध होगी, जिससे व्यापारियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी राहत मिलेगी.

छात्रों और मरीजों को भी मिलेगी राहत
उन्होंने बताया कि यह ट्रेन सेवा छात्रों, मरीजों और कामकाजी लोगों के लिए भी वरदान साबित होगी. अब उन्हें सस्ती, तेज और नियमित सेवा का लाभ मिलेगा. कोल्हान क्षेत्र में रेल सुविधा की यह वृद्धि सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगी. अनिल मोदी ने कहा कि इन ट्रेनों की मांग कई वर्षों से लगातार की जा रही थी. सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयासों से यह मांग साकार हुई. उन्होंने सांसद को धन्यवाद देते हुए कहा कि कोल्हान की जनता को इससे सीधा लाभ मिलेगा. अनिल मोदी ने आशा जताई कि यह ट्रेन सेवा कोल्हान के विकास और समावेशी आर्थिक प्रगति के रास्ते खोलने में सहायक होगी. उन्होंने इस कदम को कोल्हान के रेल इतिहास में एक ऐतिहासिक मोड़ बताया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: SSP से मिले JDU प्रतिनिधि, बढ़ते अपराधों पर जताई चिंता


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time