Saraikela: उपायुक्त ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, निदान के दिए निर्देश

सरायकेला: जिले के समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने इस अवसर पर अपनी व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।

उपायुक्त ने उपस्थित फरियादियों से एक-एक कर मुलाकात की और उनकी बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ शीघ्रता से मिले, यह सुनिश्चित करने की भी हिदायत दी गई।

जनता दरबार में कई अहम मुद्दे उठाए गए, जिनमें विशेष रूप से शामिल रहे:
भूमि विवादों का समाधान
सर्वजन पेंशन योजना के तहत लंबित लाभ प्रदान करने की मांग
गम्हरिया प्रखंड के यशपुर गांव में रिक्त ग्राम प्रधान की नियुक्ति
ग्राम प्रधान की उपस्थिति में प्रखंड स्तरीय योजनाओं की मासिक समीक्षा सुनिश्चित करना

इसे भी पढ़ें : Saraikela: आपदा राहत को मिलेगी गति, जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में हुए अहम निर्णय

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

गुवा : गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आंगनबाड़ी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने आपातकाल की वर्षगांठ पर जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने रविवार को अपने आवासीय कार्यालय में राजनीतिक और सामाजिक साथियों के साथ मिलकर आपातकाल (इमरजेंसी) की वर्षगांठ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time