Saraikela: आपदा राहत को मिलेगी गति, जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में हुए अहम निर्णय

सरायकेला: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सरायकेला जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई। बैठक में जिले में हाल के समय में घटित विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने पर सहमति बनी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत, उप विकास आयुक्त-सह-परियोजना निदेशक (आईटीडीए) आशीष अग्रवाल, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (सरायकेला व चांडिल) तथा सभी अंचलाधिकारी उपस्थित रहे।

अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने बैठक में आपदाओं से संबंधित कुल 61 मामलों की जानकारी दी। इनमें प्रमुख रूप से निम्न घटनाएं शामिल रहीं:
सड़क दुर्घटनाएं – 15
वज्रपात – 2
डूबने की घटनाएं – 5
अतिवृष्टि – 37
अग्निकांड – 1
सभी मामलों में आवश्यक दस्तावेज संलग्न होने की पुष्टि की गई।

त्वरित राहत के निर्देश
उपायुक्त ने समिति को निर्देशित किया कि सभी वैध आवेदनों का शीघ्र सत्यापन कर, तय प्रक्रिया के तहत अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द राहत मिलनी चाहिए। इसके लिए दस्तावेजों की तैयारी 15 दिनों के भीतर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत स्तर तक आपदा प्रबंधन से जुड़ी सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार जरूरी है ताकि ग्रामीण स्तर पर जागरूकता बढ़े और संकट के समय लोग सही निर्णय ले सकें। उन्होंने “आपदा के समय क्या करें और क्या न करें” विषयक कार्यक्रमों को प्राथमिकता देते हुए विद्यालयों और पंचायत भवनों में जागरूकता अभियान चलाने को कहा।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: यातायात समस्या पर गरमा रही है राजनीति, AJSU ने कसा तंज


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time