Jamshedpur: कुलविंदर सिंह का व्हाट्सऐप 24 घंटे के लिए ब्लॉक, मोर्चा खोलने पर विवाद बढ़ा

जमशेदपुर:  सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह के खिलाफ पिछले दो साल से मोर्चा खोले हुए क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह का व्हाट्सऐप 24 घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया गया। इस दौरान वे किसी को भी मैसेज नहीं भेज पाए।

कुलविंदर सिंह का मानना है कि उनके विरोधियों ने शिकायत और अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर यह कार्रवाई करवाई। वे सार्वजनिक रूप से सरदार भगवान सिंह और उनकी टीम को लगातार असहज करते रहते हैं।

इस बीच कुलविंदर सिंह ने साध संगत को गुरु पर्व की बधाई दी। नगर कीर्तन के सफल आयोजन पर उन्होंने नगरवासियों, सिख श्रद्धालुओं और जिला पुलिस प्रशासन का आभार जताया।

कुलविंदर सिंह ने पाकिस्तान सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वहां जाने वाली गुरु नानक नामधारी संगत के बीच हिंदू और सिख समुदाय में विवाद उत्पन्न करने की कोशिश की गई। हिंदू श्रद्धालुओं को वाघा-अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान सरकार के आदेश पर वापस भारत भेज दिया गया।

उन्होंने भारतीय दूतावास से आग्रह किया कि पाकिस्तान पंजाब के मंत्री रमेश अरोड़ा और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के समक्ष शिकायत की जाए।

कुलविंदर सिंह ने एसजीपीसी से भी कहा कि वे सामने आकर पाकिस्तान सरकार को स्पष्ट करें कि सिखों का वर्गीकरण सहजधारी सिख, केशधारी सिंह और अमृतधारी सिख के रूप में होता है। उन्होंने कहा कि साझेदारी सिखों को वापस भेजे जाने से उनकी भावनाओं को आघात पहुंचा है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Netaji Subhash Medical College में छात्रों से अवैध फीस वसूली का मामला, युवा JDU ने उपायुक्त से की शिकायत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time