Potka : पोटका डिग्री कॉलेज के दोबारा शिलान्यास पर सियासत तेज : बिल्टू हांसदा ने विधायक संजीव सरदार पर लगाए आरोप

  • सस्ती लोकप्रियता के लिए एक ही योजना का दोबारा शिलान्यास किया गया” — JLKM नेता बिल्टू हांसदा

पोटका : पोटका विधानसभा क्षेत्र के मौजा खड़ियासाई में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के दोबारा शिलान्यास को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। JLKM नेता एवं पोटका से पूर्व प्रत्याशी बिल्टू हांसदा ने विधायक संजीव सरदार पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि सस्ती लोकप्रियता पाने के उद्देश्य से एक ही योजना का दोबारा शिलान्यास किया गया है। हांसदा के अनुसार इस डिग्री कॉलेज का शिलान्यास पूर्व में झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा 2024 में ही किया जा चुका था। इसके बावजूद स्थानीय विधायक द्वारा पुनः शिलान्यास किया जाना जनता को भ्रमित करने जैसा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कॉलेज का शिलान्यास एक साल पहले ही हो चुका था तो फिर निर्माण कार्य शुरू क्यों नहीं किया गया? उन्होंने कहा कि विधायक संजीव सरदार को सार्वजनिक रूप से इसका जवाब देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें :  Khadagpur : बेलदा में कॉलेज छात्रा का शव संदिग्ध हालत में मिला: घर के भीतर फंदे से लटकती मिली सहेली देव

पोटका क्षेत्र में विकास परियोजनाओं की प्रगति पर उठ रहे सवाल

बिल्टू हांसदा ने यह भी स्पष्ट किया कि विधायक की अनुशंसा के अनुसार प्रारंभिक रूप से डिग्री कॉलेज को कोवाली प्रखंड के गंगाडीह में बनना था। लेकिन सामाजिक कार्यकर्ता करुणामय मंडल, कांग्रेस नेता जयराम हांसदा, JLKM नेता भागीरथी हांसदा सहित कई स्थानीय नागरिकों ने स्थल के चयन पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद तत्कालीन उपायुक्त सूरज कुमार को एक मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें कॉलेज निर्माण के लिए खड़ियासाई मौजा को उपयुक्त स्थल बताया गया था। उपायुक्त द्वारा उसी प्रस्ताव को आधार बनाकर राज्य सरकार को प्रतिवेदन भेजा गया, जिसके बाद राज्य सरकार ने खड़ियासाई में कॉलेज निर्माण की अनुमति दी। हांसदा का कहना है कि स्थल परिवर्तन के बाद भी विधायक द्वारा पुराने मुद्दे को पुनर्जीवित कर दोबारा शिलान्यास किया जाना महज राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित कदम है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छात्र आंदोलन के समर्थन में भाजपा का बंद पूरी तरह विफल, जनता ने नकारा : प्रताप कुमार यादव

जमशेदपुर : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रताप कुमार यादव ने बयान जारी कर कहा कि छात्र हितों को लेकर रांची में चल रहे शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी…

Spread the love

Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगों का समाधान करे : सुबोध श्रीवास्तव

जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड), पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन के दौरान छात्रों पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time