Bahragora: फ्रिज में सामान रखते समय लगा करंट, किराना दुकानदार मौत

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। नेताजी शिशु उद्यान के पास किराना दुकान चलाने वाले जयंत दास की बिजली के करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जयंत दास अपनी दुकान “जयंत स्टोर” में फ्रिज में सामान रख रहे थे। उसी दौरान उनका हाथ गलती से बिजली के तार से छू गया। करंट लगते ही वे बुरी तरह घायल हो गए।

 

परिवार के लोग उन्हें तुरंत बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर उन्हें पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर किया। लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जयंत दास की मौत की खबर मिलते ही उनके घर और आसपास के मोहल्ले में शोक की लहर फैल गई। स्थानीय लोग उन्हें मेहनती और मिलनसार दुकानदार के रूप में याद कर रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jhargram : जंगलमहल बटालियन के सब इंस्पेक्टर ने माता-पिता को गोली मारने के बाद खूद को मारी गोली, बुजूर्ग दंपति की मौत, सब इंस्पेक्टर का चल रहा इलाज

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *