Gua : गर्मी से राहत के लिए गुवा सेल अस्पताल में ओआरएस सुविधा शुरू, मरीजों ने किया स्वागत

गुवा : बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए गुवा सेल अस्पताल के ओपीडी में मरीजों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से अस्पताल के मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशोक कुमार अमन के निर्देश पर ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) वितरण एवं सेवन सुविधा शुरू की गई है। इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार अमन ने ओपीडी में उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों को ओआरएस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में शरीर से अत्यधिक पसीना निकलने के कारण पानी और आवश्यक लवणों की कमी हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, कमजोरी और लू लगने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में ओआरएस का सेवन शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ. अमन ने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में निकलने से बचने तथा गर्मी के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की अपील की। इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों एवं उनके परिजनों को ओआरएस का घोल पिलाया गया तथा नियमित रूप से इसका सेवन करने के लिए जागरूक किया गया। अस्पताल प्रबंधन की इस पहल का मरीजों और उनके परिजनों ने स्वागत किया। लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच अस्पताल द्वारा शुरू की गई यह सुविधा स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय कदम है। इससे मरीजों को तत्काल राहत मिलने के साथ-साथ गर्मी जनित बीमारियों से बचाव में भी मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : Gua : ठाकुरा गांव के मुंडा दामु चाम्पिया पद से विमुक्त, ग्राम सभा में लिया गया सर्वसम्मत निर्णय

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा महाविद्यालय में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा महाविद्यालय, बहरागोड़ा के न्यू कॉन्फ्रेंस हॉल में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के अवसर पर “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया…

Spread the love

Gua : ठाकुरा गांव के मुंडा दामु चाम्पिया पद से विमुक्त, ग्राम सभा में लिया गया सर्वसम्मत निर्णय

गुवा : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत दिरीबुरु पंचायत एवं गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव में शुक्रवार सुबह 11 बजे जामदा पीढ़ मानकी साजन चातोम्बा की अध्यक्षता में ग्राम सभा का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time