Potka : सिक्योरिटी गार्ड की बेटी इंटर कॉमर्स में 436 अंक लाकर जिले में सातवें स्थान पर रही

 

पोटका : तानिया की पढ़ाई बचपन में  पिता ने निजी स्कूल में कराया था. वो तानिया को आगे बढ़ना चाहते थे। मगर यह सपना कोरोना ने तोड़ दिया । कोरोना काल में तानिया की पारिवारिक स्थिति काफी खराब हो गई। इसके बाद पिता दीपक सेन द्वारा निजी स्कूलों में पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ हो गए।  तानिया को सरकारी विद्यालय नेताजी सुभाष स्कूल कलिकापुर में आठवीं कक्षा में दाखिला दिलवा दिया । वही सरकारी विद्यालय में तानिया ने अपनी पढ़ाई आठवीं से प्रारंभ की हालांकि तानिया बचपन से मेधावी रही, इसलिए उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा .

पिता प्राइवेट सिक्योरिटी में जॉब करते हैं

साथ ही माध्यमिक परीक्षा के पश्चात तानिया प्रोजेक्ट गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल में कॉमर्स लेकर पढ़ाई प्रारंभ की और जैक 12वीं कॉमर्स में 436 मार्क लाकर जिले में सातवां रैंक लाकर गौरव बढ़ाया है. तानिया ने कहा कि मैं आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए सीए बनना चाहती हूं। हालांकि हमारी पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं है पिता प्राइवेट सिक्योरिटी में जॉब करते हैं। मां आशा सेन हाउसवाइफ है और एक भाई है। उन्होंने कहा कि मेरे पढ़ाई में विद्यालय के प्रिंसिपल सुधांशु कुमार मंडल एवं मैडम पिंकी दिव्या लकड़ा सहित सभी शिक्षकों साथ माता-पिता का बहुत महत्वपूर्ण सहयोग रहा.  जिसके फल स्वरुप मैं बिना कोचिंग के ही जिले में सातवां रैंक लाकर अपने परिवार समाज और विद्यालय का नाम रोशन की हूं।

Spread the love
  • Related Posts

    रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में ‘पर्यावरण पहल’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन,  पर्यावरण संरक्षण पर वक्ताओं ने दिया जोर

    पोटका : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में ‘पर्यावरण पहल’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने…

    Spread the love

    बहरागोड़ा कॉलेज में मुंडारी विषय में PG की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों ने विधायक समीर मोहंती को सौंपा ज्ञापन

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर पर मुंडारी भाषा की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को मुंडारी भाषा स्टूडेंट्स यूनियन ने विधायक समीर कुमार मोहंती…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time