Ranchi: भारत भारती वेटरन्स पहुंचा राजभवन, सरदार पटेल जयंती पर राज्यपाल को दिया निमंत्रण

रांची:  भारत भारती वेटरन्स झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

राज्यपाल ने आमंत्रण पर सैद्धांतिक सहमति जताई और कहा कि वे 15 अक्टूबर तक अंतिम स्वीकृति की सूचना दे देंगे। यह भी उल्लेखनीय है कि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पहले ही समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने की सहमति दे चुके हैं।

कार्यक्रम का आयोजन जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, नामकुम में किया जाएगा। इस मौके पर भारत भारती के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष वेटरन अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में कार्यकारी प्रदेश सचिव सुशील कुमार सिंह, ए.एम. पाठक, अशोक कुमार श्रीवास्तव, हंसराज सिंह और सतनाम सिंह उपस्थित रहे।

यह समारोह ‘एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें विभिन्न राज्यों और समाजों के समूह अपनी पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा, अलग-अलग प्रांतों के पकवान और व्यंजन भी परोसे जाएंगे।

कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, गणमान्य नागरिक और पूर्व सैनिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। भारत भारती वेटरन्स के बैनर तले इस आयोजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

Spread the love

Related Posts

 Ranchi : डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल मीट–2026 में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग समेत 7 ब्रांच के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

रांची : एस.आर. डीएवी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग में डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल मीट–2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, बरियातू, गोविंदपुर, खूंटी, बचरा, चतरा, टंडवा तथा…

Spread the love

Muri : 10 अगस्त को किसानों का देशव्यापी जेल भरो आंदोलन का निर्णय, झारखंड राज्य किसान सभा ने आंदोलन को सफल बनाने की अपील की

मुरी : झारखंड राज्य किसान कौंसिल की बैठक असिम सरकार की अध्यक्षता में महेशपुर, (राहे) में सम्पन्न हुई, बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अवधेश कुमार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time