Shravani Mela 2025: देवघर में कांवरिया पथ पर सेवा देगा INTUC, जमशेदपुर में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने की घोषणा

देवघर: श्रावणी मेले के सफल आयोजन के पश्चात झारखंड प्रदेश इंटक (भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देवघर में आयोजित की जाएगी. इस बैठक को लेकर तैयारियों की रूपरेखा जमशेदपुर स्थित प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के आवास पर बनाई गई.

वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति
इस विचार-विमर्श बैठक में झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष विनोद राय, कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, सचिव अजय कुमार और परविंदर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में सभी जिलों के इंटक नेताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा हुई.

कांवरियों के लिए लगेगा सेवा शिविर
बैठक के दौरान श्रावणी मेला में श्रद्धालु कांवरियों की सेवा को लेकर एक अहम निर्णय लिया गया. इंटक द्वारा देवघर के कांवरिया पथ पर सेवा शिविर लगाए जाने का फैसला लिया गया है. इस शिविर के माध्यम से तीर्थयात्रियों को जलपान, प्राथमिक उपचार और विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

श्रावणी मेले के बाद प्रस्तावित इंटक की राज्य स्तरीय बैठक में संगठनात्मक मजबूती, श्रमिक कल्याण और सामाजिक योगदान जैसे अहम विषयों पर मंथन होगा. बैठक की तिथि और एजेंडा जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Jhargram: क्या वृद्धजनों के अधिकारों के प्रति जागरूक है हमारा समाज? झाड़ग्राम में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : दुबिल गांव की ग्राम सभा में रोजगार, मुआवजा और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठी आवाज, स्थानीय को प्राथमिकता देने की मांग

    गुवा  : छोटानागरा पंचायत के दुबिल गांव में मंगलवार सुबह ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यह बैठक दुलाल गुमटी के समीप ग्राम मुंडा रामलाल चाम्पिया की अध्यक्षता में संपन्न…

    Spread the love

    Jadugora : सुप्रसिद्ध मां रंकणी कापड़ गादी थान में बढ़ा विवाद, सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर सरदार ने बाहरी लोगों द्वारा अशांति फैलाने की आशंका को लेकर जिले के उपायुक्त को लिखा पत्र

    जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के सुप्रसिद्ध मां रंकणी कापड़ गादी थान में विवाद  खुल कर सामने आ गया हैं। इधर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर सरदार ने उपायुक्त को पत्र लिखकर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time