Bihar Election : भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ेगी

पटना : भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। हाल ही में ज्योति सिंह ने जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी, जिसके बाद से उनके राजनीति में आने की चर्चा तेज हो गई थी। वहीं, पवन सिंह ने कुछ दिन पहले ही चुनाव लड़ने से इंकार किया था। गौरतलब है कि दोनों के बीच विवाद भी सुर्खियों में रहा है। अब ज्योति सिंह का यह राजनीतिक कदम बिहार की सियासत में नया मोड़ ला सकता है। उनके समर्थकों में इस ऐलान के बाद जोश देखा जा रहा है।

गौरतलब हो कि गत लोकसभा चुनाव में पवन सिंह भी काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े थे। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उक्त चुनाव में पवन सिंह के लिेए ज्योति सिंह ने जोरदार प्रचार किया था। अब काराकाट से ही अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत ज्योति सिंह के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Bihar Elections: जनसुराज की दूसरी सूची जारी, अतिपिछड़ों को मिली सबसे बड़ी हिस्सेदारी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : शहर में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंताजनक, रोकने की दिशा में कदम उठाए पुलिस-प्रशासन  : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर :  शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने…

Spread the love

Jamshedpur : सांसद बिद्युत बरण महतो को पांचवी बार मिला संसद रत्न अवार्ड, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कोयला एवं खान मंत्री  जी किशन रेड्डी ने प्रदान किया पुरस्कार

जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो को लोकसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक बार पुनः संसद रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया।उन्हें नई दिल्ली के डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time