DC-SP ने किया Arka Jain University का निरीक्षण, राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रापचा पंचायत के मोहनपुर स्थित अरका जैन यूनिवर्सिटी में आगामी तीन जून (मंगलवार) को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इस सिलसिले में सोमवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत ने संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल, सेफ हाउस, ग्रीन रूम, सुरक्षा व्यवस्था और वाहन पार्किंग आदि की विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर सहित वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि सभी तैयारियाँ आपसी समन्वय के साथ समय पर पूरी की जाएँ, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से संपन्न हो।

पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से –
अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार
अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश
उप नगर आयुक्त पारुल सिंह
अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला निवेदिता नियति
गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी
गम्हरिया अंचलाधिकारी अरविंद बेदिया
तथा अरका जैन यूनिवर्सिटी के कई वरीय पदाधिकारी शामिल थे।
प्रशासन की इस सतर्कता से स्पष्ट है कि राज्यपाल के आगमन को लेकर हर स्तर पर चुस्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

 

इसे भी पढ़ें :

Arka Jain University में होगा तीसरा दीक्षांत समारोह 3 जून को, राज्यपाल छात्रों को देंगे डिग्रियां
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की पहल पर पांच दिनों बाद मनीफीट में बहाल हुई बिजली

जमशेदपुर : मनीफीट आजाद बस्ती स्थित बलदेव पुआल टाल के समीप बस्ती में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण स्थानीय लोग अंधेरे में रहने को मजबूर…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो नगर निगम के उप महापौर ने चार माह बाद हुई बोर्ड बैठक की प्रक्रिया पर उठाए सवाल, टेंडर प्रस्तावों और कार्यवाही की विधिक समीक्षा की डीसी से मांग

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की 18 अगस्त 2026 को आयोजित बोर्ड बैठक को लेकर निगम के उप महापौर ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time