Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियारों के साथ तीन अपराधी हुए गिरफ्तार

 

 

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर मेरिन ड्राइव इलाके में सोमवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस ने तीन अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया. गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक खरकई नदी किनारे अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है.

आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम द्वारा पेशेवर तरीके से कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर छापेमारी की गई. पुलिस को देखते ही तीनों आरोपी भागने लगे जिन्हें पुलिस बल ने दौड़ाकर पकड़ लिया .

पूर्व में भी आपराधिक इतिहास

मुजरिमों में शाहरूख खान (29 वर्ष ), ललित यादव (33 वर्ष) और राकेश कुमार (30 वर्ष) शामिल हैं। शाहरूख खान के पास से एक लोडेड देशी ऑटो पिस्टल तथा ललित यादव के पास से एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा गोली बरामद की गई.पूछताछ में सामने आया कि शाहरूख हथियार बेचने के उद्देश्य से अन्य दोनों आरोपियों के पास आया था। तीनों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इस संबंध में कदमा थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

ये थे शामिल

छापामारी टीम में थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे, पुअनि पिंकु कुमार, पुअनि दीपक कुमार महतो, पुअनि अंकु कुमार, सअनि रमेश राम, आरक्षी सिदिऊ तैसूम, चालक दीपक भट्ट और आरक्षी भीम कुमार शामिल थे.

यह भी पढ़ें :Deoghar: AIIMS प्रबंधन के दवाब में काम करने पर बदली सुर में दिखे स्वास्थ्य मंत्री, कहा – पर्दा जो हट गया तो राज खुल जाएगा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला: रघुवर दास

झारखंड लाठी से नहीं, संवाद से चलेगा, हेमंत सरकार को देना होगा जवाब जमशेदपुर : झारखंड के राजधानी रांची में अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे…

Spread the love

Jadugora : 13 अगस्त को जादूगोड़ा में निकलेगा भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष को सौंपा गया राष्ट्रीय ध्वज

जादूगोड़ा : हर घर तिरंगा अभियान अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता ऋषि सारंगी तत्पर हो गए है। इस क्रम में सोमवार को उन्होंने जादूगोड़ा, गालूडीह, घाटशिला, धालभूमगढ़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time