Kharagpur: रेल मंत्रालय ने दी दो बड़ी परियोजनाओं को हरी झंडी, तीसरी लाइन से जुड़ेगा नीमपुरा और खड़गपुर जंक्शन

खड़गपुर: रेल मंत्रालय ने दक्षिण पूर्व रेलवे की दो अहम परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। पहली परियोजना के अंतर्गत नीमपुरा रिसेप्शन यार्ड से खड़गपुर जंक्शन के बीच 6.41 किलोमीटर लंबी तीसरी लाइन का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना 157.86 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जाएगी।

यह खंड हावड़ा-मुंबई और हावड़ा-चेन्नई उच्च घनत्व नेटवर्क मार्ग पर स्थित है। तीसरी लाइन के निर्माण के बाद आदित्यपुर-खड़गपुर तीसरी लाइन परियोजना पूरी हो जाएगी। इससे विशेष रूप से गोकुलपुर और अद्रा की दिशा से आने वाली मालगाड़ियों को समय पर संचालित किया जा सकेगा और माल परिवहन को गति मिलेगी।

दूसरी परियोजना के तहत कलाईकुंडा-नीमपुरा पश्चिम आउटर-गोकुलपुर के बीच 12.33 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन का निर्माण प्रस्तावित है, जिसकी अनुमानित लागत 224.44 करोड़ रुपये है। यह संपर्क नीमपुरा रिसेप्शन यार्ड को बाइपास करेगा, जिससे ट्रेनों की गति में और वृद्धि होगी।

यह नया मार्ग खड़गपुर जैसे महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन के पास स्थित है, जो हावड़ा-मुंबई और हावड़ा-चेन्नई मार्ग का प्रमुख केंद्र है। परियोजना पूरी होने के बाद इस खंड में ट्रेनों की निर्बाध और समयबद्ध आवाजाही सुनिश्चित होगी, जिससे दक्षिण-पूर्व रेलवे के संचालन में व्यापक सुधार आएगा।

 

इसे भी पढ़ें : Kharagpur: अमृत स्टेशन योजना से दीघा सेक्शन को मिलेगा नया रूप, DRM ने किया गहन निरीक्षण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के ग्रेजुएशन सेरेमनी में एक जून को राज्यपाल होंगे शामिल, उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण 

जमशेदपुर : राज्यपाल, झारखंड संतोष कुमार गंगवार के दिनांक 01 जून 2026 को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी),…

Spread the love

Muri : लिफ्ट सिंचाई योजना में बिजली कनेक्शन के लिए किसानों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

मुरी : लिफ्ट सिंचाई योजना में नया कनेक्शन के लिए बांसारूली पंचायत के मुखिया एवं ग्राम के किसानों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। 215 एकड़ जमीन की सिंचाई के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time